बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार देर शाम को आई धूल भरी आंधी ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। तेज आंधी के चलते ट्रांसमिशन से ही सभी 24 उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते जिले में एक घंटे ब्लैक आउट रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। शहर के कई मोहल्लों में फाल्ट होने के कारण लोगों को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। ओपन एरिया में एलटी लाइन भी क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें रहीं। आंधी के कारण शहर के सभी उपकेंद्र ठप होने से अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे के बाद हवा धीमी होने पर उपकेंद्रों की आपूर्ति सामान्य हुई। सुभाषनगर, हरुनगला, राजेंद्रनगर, कैंट, महानगर, डेलापीर, डीडीपुरम उपकेंद्र की आपूर्ति देरी से बहाल हुई। आंधी थमी तो बिजली विभाग के स्टाफ ने धीरे-धीरे स्टेशनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.