कन्नौज, मई 5 -- ठठिया क्षेत्र के भुन्ना मौजा के गांव उदैईपुरवा में सोमवार देर रात आई तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत खेतों में लगाए गए सोलर पैनल तेज हवाओं की चपेट में आकर उखड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गांव निवासी किसान नारायण स्वरूप पुत्र रविदत्त ने बताया कि उन्होंने करीब आठ माह पहले सिंचाई की सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्यूबवेल के लिए सरकारी योजना के साथ-साथ निजी खर्च जोड़कर सौर ऊर्जा पैनल लगवाए थे। इन पैनलों के सहारे खेतों में सिंचाई का काम सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन सोमवार रात आई तेज आंधी ने पूरे सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, फसल को नुकसान, बिजली संकट पैनल जमीन से उखड़कर खेतों मे...