संभल, मई 14 -- बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनपद की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह हिला कर रख दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते जिलेभर में 253 बिजली के पोल धराशायी हो गए, जबकि कई ट्रांसफार्मर और क्रॉसर भी क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान के बाद शहर से लेकर गांवों तक बिजली संकट गहरा गया और ग्रामीण इलाकों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। बुधवार की सुबह आंधी तूफान ने बिजली व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया। ऐसे में सबसे अधिक नुकसान संभल डिवीजन में हुआ। यहां 106 बिजली पोल टूट गए, जबकि 25 केवीए के चार, 63 केवीए के तीन और 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाके में 400 पोल गिरे, दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त इसके अलावा 300 मीटर वीजन कंडक्टर और 20 क्रॉसर भी टूट गए। विभाग ने इस नुकसान का अनुमान करीब 24 से 25 लाख रुपये लगाया ...