कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमालपुर और हरिबल्लभपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों की तमाम शिकायतें सुनी गई। ब्लॉक अधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमालपुर में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ के सामने तमाम समस्याएं रखी, जिसमें दो ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर पत्र सौंपा, जबकि एक व्यक्ति ने परिवार नकल उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने स्पॉसरशिप योजना का लाभ दिलाए जाने को लेकर पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, चार खंभे फौरन ठीक कराने का फरमान वहीं कई ग्रामीणों ने आंधी-तूफान से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मा...