बिजनौर, मई 7 -- चांदपुर। देर रात आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। चांदपुर-पैजनिया मार्ग स्थित गांव करनपुर गामड़ी के पास सड़क किनारे खड़ा शीशम का पेड़ तेज हवा के चलते सड़क पर झुक गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बताया जा रहा है कि शीशम का पेड़ हाईटेंशन बिजली लाइन पर भी गिर गया, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी-तूफान के बाद हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : आधी रात में आंधी के साथ बारिश व गरजे बादल बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित...