गंगापार, अप्रैल 1 -- तेज आंधी-तूफान के चलते मंगलवार की रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है।जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्यों और छोटे व्यापारियों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से बिजली कटौती के कारण विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात भर बिजली न रहने से लोगों की नींद भी प्रभावित हुई है। विद्युत आपूर्ति न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से इस समस्या का शीघ्र समाधान कर बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग किया है। जिससे आम जनजीवन सामान्य हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...