दुमका, मार्च 16 -- जामा प्रखंड के बारापलासी स्थित जोशी बगान में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा कार्यक्रम में रविवार देर रात को अचानक आई तेज आंधी-तूफान के कारण पंडाल गिर गया। तेज हवा के कारण पंडाल को काफी क्षति पहुंची, जिससे कार्यक्रम को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जोशी बगान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। इसी बीच रविवार को आई तेज आंधी-तूफान से पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पंडाल क्षतिग्रस्त होने के कारण कथा का आयोजन एक दिन के लिए प्रभावित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...