आंधी-तूफान से मकान क्षतिग्रस्त मुआवजे की मांग
हजारीबाग, मई 16 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। अचानक आए आंधी, बारिश एवं तेज तूफान से तलसवार पंचायत अंतर्गत कोयलंग परेवातरी निवासी आरती देवी के कोरकेट सीट से बने मकान की छत उड़ गई, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि आरती देवी के पति का नाम सरोज सोनी है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार को भीषण गर्मी में रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में तलसवार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे 4-4 लाख के चेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.