बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के गैसड़ी, पचपेड़वा और जरवा क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गए, जबकि विद्युत तार टूटकर सड़कों और खेतों में गिर पड़े। इससे लगभग 150 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। हालांकि विद्युत विभाग की टीमों ने रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन शनिवार शाम तक 35 से अधिक गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, पांच खंभे टूटे घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों की नींद हराम हो गई। बिजली आपूर्ति ठप हो...