आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, 10 घंटे से अधिक आपूर्ति रही बाधित
हापुड़, जून 11 -- मंगलवार की देर रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण रेलवे रोड और आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए, जिससे लोगों की नींद खराब हो गई और कई लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार रात से लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। बीच-बीच में कुछ समय के लिए बिजली आई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर चली गई। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरणों पर निर्भर लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी परेशानी का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.