आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, पांच खंभे टूटे
औरैया, मई 30 -- बेला, संवाददाता। जिले में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और पेड़ गिरने से अलग-अलग स्थानों पर पांच बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जलापूर्ति और दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित रहीं। विद्युत उपकेंद्र बेला क्षेत्र के गांव बेला बस्ती में तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली लाइन पर गिर गया। इससे दो बिजली खंभे टूट गए और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- दो लाख लोग आठ से 12 घंटे तक बिजली कटौती से हुए परेशान घटना देर रात होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.