जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर, संवादाता। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जिले समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर खंभे टूट गए और तार गिरने से आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार रात तक भी कई इलाकों में बिजली पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सिकरारा क्षेत्र में महमदपुर, अजोसी मलसिल, दुर्गापार और रीठी समेत कई गांवों में विद्युत पोल और तार टूटने से पूरी सप्लाई ठप हो गई। बदलापुर के सिंगरामऊ फीडर की आपूर्ति रात करीब 12:30 बजे बाधित हुई, जो करीब 10 घंटे बाद गुरुवार दोपहर बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- बांका: 15 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति, बहाली का प्रयास जारी इस दौरान 20 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया रहा और लोगों को पानी के लिए पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.