सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब सात बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा और जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं के कारण जिले में लगभग 60 बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जबकि 25 ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से ही लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से बिजली के 40 खम्भे गिरे, विद्युत आपूर्ति बेपटरी अलग-अलग टीमों का गठन कर पोल खड़े करने, टूटे तारों को ज...