अररिया, मार्च 25 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में आयी भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण विभिन्न प्रखंडों में मक्का की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।इससे हजारों किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश प्रतिनिधि बिहार कांग्रेस मासूम रेजा ने कृषि मंत्री व डीएम से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है।मासूम रेजा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है। इसलिए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे टीम भेजकर खेतों का जायजा लिया जाए।फसल क्षति का सही आकलन कराया जाए और सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए,ताकि किसान भाइयों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि जिले की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खेती पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.