पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीते दिनों आए आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश से हुई भारी फसल क्षति को लेकर सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर थाना चौक पर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता इस्राइल आजाद ने की, जबकि संचालन प्रेम किशोर सिंह ने किया। धरना में सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि अफरोज आलम शामिल हुए और किसानों की मांगों को समर्थन देते हुए सरकार से अविलंब मुआवजा देने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम एवं प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि हाल के आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल बर्बाद होने से उनके सामने कर्ज चुकाने का संकट खड़ा ह...