कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में शुक्रवार को आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसलों की भारी बर्बादी को लेकर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित किसानों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से अविलंब मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने जिले के अन्नदाताओं को गहरे संकट में डाल दिया है। क्षेत्र भ्रमण और किसानों से मिले फीडबैक के अनुसार गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जबकि आम और लीची के मंजरों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। कई प्रखंडों में ओलावृष्टि के कारण फसलें खेतों में ही जमींदोज हो गई हैं।उन्होंने जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.