लखीमपुरखीरी, मई 13 -- मढ़िया घाट। क्षेत्र में आए भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में तूफान का असर साफ दिखा, बंही स्कूल में लगा पेंड गिर गया। जानकारी अनुसार विकास क्षेत्र पसगवां के धर्मपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार तेज हवा के झोंकों से भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बच्चे स्कूल में नहीं थे। वहीं, मढ़िया रोड सहित क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिरे, पूरे क्षेत्र में भयंकर तूफान के चलते सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए या टूट गए। कई जगह रास्ते बाधित हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...