गुमला, मई 4 -- पालकोट, प्रतिनिधि । जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में सोमवार अपराहन अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। साप्ताहिक बाजार के दौरान बीच बाजार स्थित एक विशाल पीपल का पेड़ तेज हवा के कारण जड़ से उखड़ कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर पड़ा। जिससे मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। जिससे एनएच-43 पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं पेड़ गिरने की चपेट में पास में खड़ी एक स्कूटी आ गई,जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि मौसम खराब होते देख बाजार में मौजूद किसान और ग्राहक पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। यह भी पढ़ें- आंधी में नीम का पेड़ गिरने से पांच घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में किसान अपने कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए द...