पूर्णिया, मार्च 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता।आंधी-तूफान से फसल के नुकसान का सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार ने धमदाहा प्रखंड के एक दर्जन पंचायत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धमदाहा प्रखंड के दमैली, चंपावती, पारसमणी आदि पंचायत में निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दिया गया हैं। जिन-जिन किसानों के जिस खेत में नुकसान हुआ है उसके विवरण के साथ सूची तैयार करने के लिए कहा गया हैं। हालांकि 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने वाले खेत के किसानों की सूची तैयार की जा रही है। आगामी दिनों विभागीय पोर्टल पर पीड़ित किसानों से आवेदन भी लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.