आंधी-तूफान से तबाही, 70 घंटे तक ठप रही बिजली
सहरसा, मार्च 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार की संध्या आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से जहां एक ओर मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं कई कच्चे मकान और दुकानों को भी क्षति हुई है। क्षेत्र में सबसे अधिक असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सिमरी बख्तियारपुर विद्युत पावर सब-स्टेशन से करीब आधा दर्जन फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। आंधी-तूफान के बाद विभाग द्वारा अधिकांश फीडरों में धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन पहाड़पुर फीडर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। रविवार की संध्या करीब पांच बजे तक भी इस फीडर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस कारण पहाड़पुर फीडर से जुड़े इलाकों में लगभग 70 घंटे तक बिजली पूरी तरह ठप रही,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.