आंधी-तूफान से तबाही, दर्जनों पोल व पेड़ गिरे, टीनशेड उड़े
बरेली, मई 12 -- शाही, संवाददाता।मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। दर्जनों बिजली के पोल टूटकर गिर गए, बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए और टीनशेड उड़ गए। सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। शाही और मीरगंज हाईडिल से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली ठप होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर गिरे पोल, एक घंटे जाम रहा रास्ता
तेज तूफान से नुकसान तेज तूफान में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर भिटोली से फिरोजपुर के बीच 8 बिजली के पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। पोल और पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सड़क से पोल और पेड़ हटाए, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
किसानों को भारी नुकसान तूफान से किसानों के खेतों में लगे बड़ी संख्या में पेड़ टूट गए। कई घरों के टीनशेड और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.