चाईबासा, मई 30 -- गुवा । दो दिन पूर्व सारंडा क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। यह भी पढ़ें- आंधी के बाद दो दिनों से अंधेरे में गांव, पानी के लिए लगी लंबी कतारेंबिजली आपूर्ति ठप गंगदा पंचायत के घाटकुड़ी गांव स्थित पपरी हातु टोला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। आंधी के दौरान बिजली का ट्रांसफार्मर पोल सहित टूटकर जमीन पर गिर गया और जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण दर्जनों परिवार पिछले दो दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दिनभर उमस और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं, जबकि रात में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा ह...