चंदौली, मई 15 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में बीते बुधवार की शाम बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने विभिन्न तहसीलों में भारी तबाही मचाई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षति का तहसील स्तर पर आंकलन कर रहा है। गुरुवार को हुए सर्वे में आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने और मकान क्षति होने से दो को जान गंवानी पड़ी। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जबकि सात पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा 83 मकान क्षतिग्रस्त हो गया। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- नौगढ़-चकिया के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठपक्षेत्रीय नुकसान का आंकलन जिला प्रशासन की ओर कराए जा सर्वे में बेमौसम आंधी-तूफान से जिले के चंदौली तहसील में पांच मकानों को क्षति पहुंची है। चकिया तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई और ...