आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, घरों के छप्पर उड़े, बिजली आपूर्ति ठप
बगहा, जून 8 -- नरकटियागंज। देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने नरकटियागंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर छोड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर कच्चे मकानों और झोपड़ियों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी का प्रभाव अनुमंडल कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बने शेड भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के बाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल प्रभावित होने से रातभर लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
गौनाहा प्रखंड में स्थिति वहीं, गौनाहा प्रखंड में भी आंधी का असर देखने को मिला। तेज हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.