बागपत, अप्रैल 19 -- खेकड़ा। बीती रात आंधी तुफान बारिश से कस्बे के विद्युत स्टेशन में बिजली गिरी। इससे क्षेत्र के चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। बीती रात मौसम बेहद खराब रहा। आकाशीय बिजली का प्रकोप कस्बे के ग्रामीण बिजली आपूर्ति केन्द्र पर पडा। इससे बालाजी मंदिर के पास का ट्रांसफार्मर, रेलवे रोड का ट्रांसफार्मर, डूंडाहैडा मार्ग का ट्रांसफार्मर के अलावा मंशा देवी मंदिर के पास का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आपूर्ति बाधित रही। बालाजी मंदिर पर बिजली विभाग ने तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की। बाकी ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम भी दिन भर चला। यह भी पढ़ें- डासना समेत दस इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...