सिमडेगा, मार्च 16 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के भेलवाडीह गांव में गंगा प्रसाद नामक ग्रामीण का घर रविवार की रात क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि रविवार की रात तेज आंधी तूफान में घर के छत पर बरगद का पेड़ गिरने के कारण घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हांलाकि घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी है। पीडित ग्रामीण गंगा प्रसाद ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...