आंधी-तूफान से गिरा पेड़, एचटी लाइन का तार भी टूटा, घंटों लगा जाम
गोंडा, मई 4 -- गोंडा, संवाददाता। बेलसर-गोंडा मार्ग पर इंद्रापुरवा और मंडैया पेट्रोल पंप के पास सोमवार को तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे से गुजर रही एचटी लाइन का तार भी टूटकर नीचे आ गया, जिससे राहगीरों के लिए खतरे की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान स्थानीय लोग आगे आए और कड़ी मशक्कत कर पेड़ को सड़क से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- आंधी के कहर से सैकड़ों पेड़ और खंभे टूटे, यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.