लातेहार, मार्च 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड के हुटाप पंचायत के हाका गांव में शुक्रवार की देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। पीड़ित सोहबर सिंह (58 वर्ष), पिता स्व़ कैलू सिंह का मिट्टी व खपरैल से बना घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद घर में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ घर के हिलने से उनकी नींद खुल गई। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कुछ ही क्षणों में तेज तूफान से पूरा मकान गिर गया। इस हादसे में घर में रखा अनाज, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। भुक्तभोगी एक गरीब किसान हैं, इस घटना से काफी ...