सिमडेगा, मई 19 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केरिया में आंधी तूफान से कई घरों को क्षति पहुंची है। सोमवार को देर शाम आयी आंधी में केरिया घटतरी निवासी अनिल मांझी के घर मे इमली का पेड़ गिरने से घर को क्षति पहुंचा। वही केरिया लोड़गोटोली निवासी रमेश लोहरा के घर मे पीपल का पेड़ गिरा। तीसरी घटना केरिया टीपू टोली निवासी सूरसेन लुगुन का घर के छत का एस्वेस्टस आंधी में उड़ गया। सूचना मिलने पर केरिया मुखिया ख्रिस्तधनी लकड़ा ने पीड़ित परिवारों को चावल देकर सहायता पहुंचाई। साथ ही कहा कि सभी पीड़ित परिवार को आपादा प्रबंधन से क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान से कर्रा में कई घरों के छप्पर उड़े, 30 घंटे से बिजली भी गुल -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...