रुडकी, मार्च 17 -- रविवार रात आई तेज आंधी और तूफान ने क्षेत्र के बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उद्यान विभाग के अनुसार इस बार करीब 20 से 30 प्रतिशत तक आम की बौर (फूल) गिर गई। इससे किसानों को सीधा आर्थिक झटका लगा है। रुड़की ब्लॉक में इस समय लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग और करीब 12 हेक्टेयर में लीची की खेती हो रही है। करीब 15 दिन पहले आम में अच्छी बौर आई थी और इस बार बंपर फसल की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...