शामली, मई 30 -- कांधला। नगर क्षेत्र में पिछले दिनों आए लगातार आंधी-तूफान ने आम उत्पादकों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बाग स्वामियों और आम उत्पादकों के अनुसार तेज हवाओं के कारण करीब 50 फीसदी आम की फसल नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित उत्पादकों ने बागों के अनुबंध में राहत देने और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराए जाने की मांग की है। कांधला क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से लगातार आंधी-तूफान का दौर जारी है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण आम के बागों में लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- आंधी से आम की फसल को नुकसान आम उत्पादकों का कहना है कि पहले से ही मौसम की मार झेल रही फसल को पिछले तीन दिनों में आए रिकॉर्डतोड़ आंधी-तूफान ने पूरी तरह प्रभावित कर दिया। पेड़ों से बड़ी मात्रा में आम टूटकर जमीन ...