भागलपुर, मार्च 21 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायत व बहियार में आंधी तूफान और बारिश से किसान परेशान हो गए। आम, लीची, सब्जी और रबी की फसल को लेकर किसानों को चिंता सता रही है। किसान अभय यादव, भवेश शर्मा, रणधीर कुमार, शीतल साह, भोगी शर्मा सहित अन्य ने बताया कि मक्के की फसल को ज्यादा नुकसान, दलहन और तिलहन को पकने बाद बारिश से नुकसान होगा। बीडीओ ने बताया कि आंधी-बारिश से नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मिलने पर कृषि सलाहकार व समन्वयक से रिपोर्ट ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.