बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बुधवार की शाम आंधी-तूफान व हल्की बारिश में जिले में भारी नुकसान हुआ। इस दौरान बिजली कटी रही। यह भी पढ़ें- तेज आंधी- तुफान में गिरा दीवार, मलवे में दबने से युवक की मौतघटनास्थल का विवरण शहर के रतनपुर थाना क्षेत्र के मियाचक गाछी टोल मोहल्ला में तीन तल्ला भवन की नवनिर्मित दीवार गिर गयी। इससे भवन के नीचे 20 वर्षीय दीपक सोनी समेत चार युवक मलवे की चपेट में आ गये। ईंट के मलवे में दबने से दीपक सोनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि तीनों युवक बाल-बाल बच गये। तीनों युवकों ने ही दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृतक मियांचक निवासी बजरंगी सोनी का पुत्र था। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगर थाने...