रुडकी, मई 1 -- मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आए आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर एचटी लाइनों पर गिर गईं। इससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इससे शुक्रवार देर शाम तक कई गांवों में अंधेरा पसरा रहा। आंधी के कारण विद्युत लाइनों और खंभों को भारी क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा की सबसे ज्यादा मार नाथूखेड़ी, अकबरपुर, टांड़ा भनेड़ा और मुंडलाना समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों पर पड़ी है। गुरुवार रात से बाधित हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार बीत जाने के बाद भी सुचारू नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल और अन्य घरेलू कार्यों में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से बिजली विभाग को ग्रामीण इलाकों में हुई भारी क्षति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.