आंधी-तूफान में लंबी बिजली कटौती से मिलेगी राहत, प्रभावित फीडरों पर बनेंगे कट प्वाइंट
बोकारो, जून 26 -- चास, प्रतिनिधि। आंधी-तूफान के दौरान घंटों बिजली बाधित रहने की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। बिजली विभाग ने ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अधिक प्रभावित फीडरों और क्षेत्रों की पहचान कर वहां कट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, ताकि किसी एक स्थान पर फॉल्ट होने की स्थिति में पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित न हो और प्रभावित हिस्से को अलग कर अन्य क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सके। विभाग के अनुसार भूतनाथ, गंधाजोड़, सतनपुर, पिंड्राजोरा, गुरुद्वारा, चास, चिराचास और चंदनकियारी क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या अधिक रहती है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से सुधार कार्य किए जा रहे हैं। डीवीसी की मुख्य लाइन से लेकर विभिन्न सब-स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.