गुमला, मार्च 29 -- डुमर। डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत स्थित लवाबार गांव में रविवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ गांव निवासी बेरोनिका एक्का के घर पर गिर गया। घटना में घर की छत,दीवार और एस्बेस्टस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अंदर रखा सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आज अहले सुबह करीब तीन बजे आए तेज झोंकों के दौरान एक विशाल पेड़ बेरोनिका एक्का के घर पर गिर गया। जिससे इस परिवार को काफी क्षति उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर उप-मुखिया जवाहर कंवर ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता ने प्रशासन से जल्द सहायता की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.