आंधी-तूफान में दो मासूमों की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, हर संभव मदद का भरोसा
हाथरस, मई 1 -- सादाबाद। गांव बिलारा में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान से हुए दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना स्थल का मुआयना किया। जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इस हादसे में जयप्रकाश की बेटी नेहा और जितेंद्र के बेटे मनीष की असामयिक मौत हो गई थी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। नेताओं ने परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- दो मासूमों की मौत से गांव में कोहराम, नहीं जले चूल्हें उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.