रांची, मई 18 -- नामकुम, संवाददाता। क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुई तेज आंधी और बारिश से कई जगह नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जबकि कुछ जगहों पर छप्पर और शेड उड़ गए। सिदरौल पंप के समीप पेड़ की डाली दुकान पर गिरने से एस्बेस्टस टूट गया। उनीडीह राजाउलातू स्थित बाबा इंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ईंट कारखाना का पूरा शेड आंधी में उड़ गया। संचालक प्रदीप झा ने बताया कि पिछले वर्ष भी 18 मई को आंधी से नुकसान हुआ था। मरम्मत के बाद फिर सोमवार को पूरा शेड और गटर उड़ गया, जिससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ स्थित यज्ञ स्थल का एस्बेस्टस शीट भी क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और देर शाम तक ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...