रांची, मई 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के टेंगरिया गांव में मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान बसंत बाड़ा और संतोष बाड़ा के घर पर एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया। घटना में दोनों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर रखे घरेलू सामान, चावल, बर्तन और कपड़े दबकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इधर कांग्रेसी कार्यकर्ता सह टेंगरिया निवासी कुलदीप टोप्पो ने घटना की जानकारी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को व्हाट्सएप के माध्यम से दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। कुलदीप टोप्पो ने कहा कि करीब एक महीने बाद बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में घर क्षतिग्रस्त होने क...