कटिहार, अप्रैल 27 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निधौर समेत दो पंचायतों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पेयजल संकट, मोबाइल नेटवर्क समस्या और कारोबार पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर पोल-तार के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से क्षेत्र बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिजली सुचारू ढंग से बहाल हो इसके लिए मिस्त्री ...