रांची, अप्रैल 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के बासकी गांव में सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। गांव निवासी रोहित सिंह के घर की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गई, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। बताया गया कि रोहित सिंह खेतीबारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने उनके कच्चे मकान की छत को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। देखते ही देखते छत उड़कर दूर जा गिरी और घर के अंदर रखा सामान भी भीगकर खराब हो गया।घटना के बाद परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल रोहित सिंह अपने परिवार के साथ पड़ोसियों की मदद से किसी तरह रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़ित रोहित सिंह ने तोरपा के अंचलाधिकारी से सहायता की गुहार लगाई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.