आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था
रुडकी, मई 14 -- रुड़की शहर और देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हाईटेंशन लाइन के 40 से अधिक खंभे टूटने और बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से करीब 20 हजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। कई गांवों में पेयजल संकट भी गहरा गया। बुधवार दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली। रात करीब 10 बजे अचानक तेज तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने सबसे अधिक नुकसान देहात क्षेत्र में पहुंचाया। मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना फीडर पर जा रही हाईटेंशन लाइन के करीब 30 खंभे एक साथ धराशायी हो गए। यह भी पढ़ें- चरमराई विद्युत व्यवस्था, रात भर अंधेरे में रहे लोग इसके अलावा मंगलौर, कलियर, धनोरी, झबरेड़ा, भारापुर, भौरी, जौरासी ज़बरदस्तपुर, बेलड़ा, बेहड़ेकी सैदाबाद सहित कई क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.