मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर,संवाददाता। बुधवार की शाम को आए आंधी-तूफान की चपेट में आने से जनपद व्यापक रूप से जान और माल की क्षति पहुंचाई है। पेड़-पौधों से लेकर बिजली पोल व्यापक पैमाने पर उखड़ गए, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए बिजली के तार टूटकर बिखर गए। बिजली पोल,ट्रांसफार्मर और तारपर पेड़े गिरने से गांव से लेकर शहर तक की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। बिजली के अभाव में पेयजल की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ा। रात में बिजली न आने से मच्छरों के हमले से लोगों की नींद हरात हो गई। रात से ही बिजली विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के त...