कन्नौज, मई 1 -- गुरुवार की देर रात शाम अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी, तूफान और बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे ज्यादा असर रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों पर पड़ा, जिनका सामान तेज हवाओं में उड़ गया। कई दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। सिकंदरपुर नगर पंचायत रैन बसेरा पर यूपीलिपिस्टिक का पेड़ गिर पड़ा जिससे बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। छिबरामऊ व सिकंदरपुर विद्युत उपखंड के फीडरों से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तेज हवाओं के कारण एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, रात भर लोग अंधेरे में करवट बदलते र...