आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था घंटों ठप
लातेहार, मई 14 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र की भाग्या पंचायत के बरवाटोला गांव में बुधवार की देर रात अचानक आए तेज आंधी-तूफान में बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से घर में सो रही सीमा देवी 25 वर्ष (पति रामेश्वर गंझू) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, सीओ बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और नियमानुसार मुआवजा व आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.