आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, जिले में बिजली के लिए मचा रहा हाहाकार
बेगुसराय, मई 27 -- हिंदुस्तान प्रतिनिधि, बेगूसराय। मंगलवार की देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगह बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे रात करीब एक बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण शहर समेत गांवों में बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। इस दौरान बिजली बहाल करने के लिए विभागीय कर्मियों और अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद जाकर अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 440 वोल्ट लाइन के करीब 180 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, 33 हजार और 11 हजार केवी लाइन में 119 पोल टूट गए। इसके अलावा करीब 10 ट्रांसफार्मर और कई किलोमीटर बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इधर, बिजली आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.