आंधी तूफान ने बिजली सप्लाई ध्वस्त की
बरेली, मई 15 -- मीरगंज। बुधवार रात आंधी तूफान से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई। कई गांवों में खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर गिर गए। मीरगंज ग्रामीण एवं नगरी उपकेंद्र एरिया में 92 खंभे टूट गए हैं। घरों की टिनशेड की छतें उड़ गईं। छतों पर रखा सामान भी हवा उड़ा ले गई और सैकड़ों पेड़ टूट गए। मीरगंज नगर में मंगलवार से प्रभावित आपूर्ति गुरुवार दोपहर में बहाल हो सकी। अभी कई इलाकों में बिजली बाधित है। बुधवार रात आंधी में बलूपुरा के जंगल में खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर गिर गया। गूला गांव में भी ट्रांसफार्मर खंभों समेत गिर गया। मीरगंज नगरीय उपकेंद्र की मेन लाइन के तीन खंभे टूटकर गिर गए। मीरगंज ग्रामीण उपकेंद्र के शीशगढ़ फीडर के 30 खंभे, करनपुर फीडर के 20, न्यू समसपुर फीडर के छह, फतेहगंज फीडर के पांच एवं विश्व बैंक फीडर के तीन, समसपुर फीडर के 25 खंभे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.