अररिया, मार्च 23 -- भरगामा, एक संवाददाता शुक्रवार कि देर शाम आए आंधी- तूफान ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। खेतों में लगा गेहूं, मक्का ,राजमा कि फसल बर्बाद हो गई।उक्त बाते मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास ने क्षेत्र भ्रमण के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र कृषि प्रधान है।लोगों कि आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। बीते दिन आए तूफान ने नगदी फसल मक्का को भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कुशमोल सहित प्रखंड हिस्से में तूफान ने व्यापक क्षति पहुंचाई है।साथ दर्जनों घर का टीना उड़ गया।लोग आश्रयहीन हो गए हैं।उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसानों सहित आश्रयहीन लोगों का सर्वे कराकर अविलंब राहत मुहैया कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.