बांदा, मई 28 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश जिले में संभावित खराब मौसम, तेज आंधी, वर्षा, वज्रपात, जलभराव एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। जनपद वासियों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा आगामी समय में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात एवं खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। आप सभी से अपील है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों एवं पशुओं की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- UP Weather: इन जिलों में 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश और बिजली भी गिरेगी, IMD का अलर्ट किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन अथवा कंट्रोल रूम 05192 ...