आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से हुए फाल्ट और ब्रेकडाउन से बढ़ी दिक्कत
बुलंदशहर, जून 4 -- जिले में गुरुवार दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने जहां एक ओर लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह बिजली की लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन होने से शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। हालांकि शहर में कुछ देर बाद ही सप्लाई सुचारु हो गई, लेकिन देहात क्षेत्र में उपभोक्ताओं को कुछ घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही मौसम ने करवट बदली और तेज धूल भरी आंधी शुरू हुई, बिजली लाइनों पर पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से फाल्ट होने शुरू हो गए। किसी बड़े हादसे की आशंका और सुरक्षा के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन ने एहतियातन अधिकांश उपकेंद्रों (सब-स्टेशनों) से बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी। आंधी और बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.